औरैया मर्डर केस में संपत्ति के लिए रचाई शादी, भाभी ने किया विरोध पर नहीं माना दिलीप, परिवारवालों ने की सज़ा की माँग

उत्तर प्रदेश: औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के गाँव में कारोबारी दिलीप की हत्या के बाद सन्नाटा पसरा है। सियापुर निवासी प्रगति भले ही चार साल से दिलीप से प्रेम संबंधों में बंधी रही हो, लेकिन यह महज दिखावा था। दरअसल, उसकी नजर दिलीप की दौलत पर थी। क्योंकि औरैया के हजियापुर निवासी प्रेमी अनुराग उर्फ बबलू उर्फ मनोज यादव को जब प्रगति और दिलीप की प्रेम कहानी के बारे में पता चला तो उसने विरोध जताया। इस पर प्रगति ने कहा था कि शादी करने के बाद दिलीप को रास्ते से हटा देंगे और उसकी संपत्ति अपनी हो जाएगी, फिर मजे से जिंदगी काटेंगे। यह बात खुद दोनों आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में कबूल की है।

एसपी अभिजित आर शंकर ने बताया कि प्रगति की बहन पारुल की शादी मैनपुरी निवासी संदीप से हुई थी। कारोबारी परिवार में शादी होने से पारुल काफी खुश थी। इसलिए परिजन ने संदीप के भाई दिलीप से छोटी बेटी प्रगति की भी शादी तय कर दी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग भी चल रहा था। हालांकि किसी को जरा भी अंदाजा नहीं था कि प्रगति के दिमाग में इतनी बड़ी साजिश रच रही है। शायद पारुल को अनुराग और प्रगित के प्रेम के बारे में पता था। उसे अंदेशा था कि यह शादी लंबे समय तक नहीं चलेगी। तभी उसने शादी का विरोध भी किया था।

पारुल इस शादी के लिए तैयार नहीं थी। पांच मार्च को दिबियापुर के एक मैरिज हॉल में दोनों की शादी हुई। 11 मार्च को प्रगति अपने पति तथा परिवार के लोगों के साथ भोगांव के नगला दीपा स्थित ससुराल गई। यहां मुंह दिखाई की रस्म पूरे दिन चली। इस रस्म के दौरान उसे लगभग 70 हजार रुपये मिल गए। चौथी की विदाई 12 मार्च को हुई तो वह अपने पति दिलीप से 30 हजार रुपये और ले आई। पुलिस के मुताबिक मायके सियापुर पहुँचते ही प्रगति प्रेमी अनुराग से एक होटल में मुलाकात की। यहीं दोनों ने दिलीप की हत्या करने की साजिश रची। दो लाख रुपये में सुपारी तय होने पर अनुराग के माध्यम से हिस्ट्रीशीटर रामजी नागर को पहुंचाए गए। 19 मार्च को दिलीप के सिर पर गोली मार दी थी। 22 मार्च को दिलीप की मौत हो गई थी।

संपत्ति के लिए रचा शादी का नाटक

दिलीप की हत्या के बाद परिवार के लोग उसका शव नगला दीपा ले आए, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। परिवार के लोग आरोप लगा रहे हैं कि प्रगति दिलीप के अलावा अनुराग से भी प्रेम करती थी। दिलीप की संपत्ति हथियाने के लिए उसने शादी का नाटक रचा। सबसे बड़ी मुश्किल में संदीप की पत्नी पारुल है जो पहले से ही कह रही थी कि शादी मत करो लेकिन फिर भी शादी करा दी गई।

परिवारवालों ने सज़ा देने की माँग की 

प्रगति और अनुराग पर सुपारी देकर दिलीप  की हत्या करवाने का आरोप है। प्रगति के चाचा ने आरोपियों को सजा देने की माँग की है। वहीं अनुराग की बहन ने भी कहा है कि उसका भाई दोषी है और उसे जेल भेज देना चाहिए। पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है और जल्द ही कोर्ट में आरोपियों को पेश किया जाएगा।

Related Posts

क्या यूरोप के साथ हुई इस महाडील से भारत बनेगा ग्लोबल सुपरपावर या दांव पर लग गई है हमारी किसानी?

भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच जिस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की चर्चा बरसों से फाइलों में दबी थी, उसने अब हकीकत की जमीन पर कदम रख दिया है।…

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर लगाई रोक, कहा- स्वायत्तता और छात्र हितों से समझौता मंजूर नहीं

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़े घटनाक्रम के तहत सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जारी किए गए नए नियमों के क्रियान्वयन पर तत्काल प्रभाव से रोक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!