थाना पचपदरा द्वारा ‘‘ऑपरेशन मदमर्दन‘‘ के तहत बड़ी कार्यवाही

बिना नंबर स्कॉर्पियो में भरे 383 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद। अवैध मेगजीन व तीन राउण्ड सहित प्रयुक्त वाहन स्कोर्पियो जब्त। हरी शंकर आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा ने बताया कि नशाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस मुख्यालय की मंशा अनुसार विकास कुमार आईपीएस, महानिरीक्षक पुलिस रेंज जोधपुर के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम एवं मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही चलाई जा रही है। विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन मदमर्दन‘‘ के तहत दिए गए दिशा-निर्देशानुसार गोपालसिंह भाटी आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं अशोक जोशी आरपीएस, वृताधिकारी पचपदरा के सुपर विजन में अमराराम निपु. थानाधिकारी पचपदरा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा बिना नंबर के स्कॉर्पियो सहित उसमें भरे कुल 19 कट्टों में 383.790 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त व एक अवैध मेगजीन मय तीन राउण्ड जब्त करने में सफलता प्राप्त की है।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!