जनपद सुल्तानपुर के सूरापुर बाजार में आज SDM के साथ CO और चौकी इंचार्ज सूरापुर ने होली के त्यौहार में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए फ्लैग मार्च निकाला।होली का त्यौहार बहुत नजदीक है और प्रशासन और अधिकारियों की बड़ी जिम्मेदारी है कि होली के इस त्यौहार में किसी भी तरह का कोई हुड़दंग न हो और होली के खुशियों में रंग में भंग न पड़े और किसी भी बाजार में कोई समस्या उत्पन्न न हो।। आम जनमानस पूरे हर्षोल्लास के साथ होली का त्यौहार मनाए, जिसके लिए अधिकारी और पुलिस प्रशासन चुस्त दुरुस्त है।






