फ़िरोज़ाबाद: पुलिस ने 1 करोड़ 85 लाख से अधिक रुपयों के गबन का किया खुलासा। जसराना पुलिस ने इंडियन बैंक के मैनेजर और कैशियर सहित 5 लोगो को किया गिरफ्तार। बैंक शाखा प्रबंधक व कैशियर ने ग्राहकों की मेहनत की कमाई के रुपये अपने मिलने वालों के खाते में किए जमा। बहुत दिनों से चल रहा था जसराना कस्बे में इंडियन बैंक में गबन का खेल। फ़िरोज़ाबाद में 27 मार्च 2025 को तरूण कुमार विश्नोई अंचल प्रमुख, इंडियन बैंक जसराना, तहरीर दी गयी कि तत्कालीन शाखा प्रबन्धक इंडियन बैंक जसराना राघवेन्द्र सिंह पुत्र रामपाल सिंह निवासी ग्राम नगला गिरधारी पोस्ट मोटा, तहसील भौगाँव जनपद मैनपुरी व तत्कालीन कैशियर शाखा इंडियन बैक जसराना जयप्रकाश सिंह पुत्र अमर सिंह, शक्ति नगर, पुरानी तहसील के पास टूंडला द्वारा इंडियन बैक कस्बा जसराना द्वारा अपने पद पर रहते हुए धोखाधड़ी करते हुए विभिन्न ग्राहकों के खातों से 1,85,97,900 रूपये (एक करोड़ 85 लाख सतानवै हजार नौ सौ रूपये) का गबन कर लिया गया है, तहरीर के आधार पर थाना जसराना पर धारा 316(5)/318(4)/338/336(3)/340(2)/111 में पंजीकृत किया गया था।








