भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा मुकाबला। इस मुकाबले के लिए पाकिस्तानी टीम में एक बदलाव किया गया है। सलामी बल्लेबाज फखर जमां को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में इंजरी हो गई थी।
आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के मैच नंबर-5 में आज (23 फरवरी) भारत और पाकिस्तान की टक्कर है। ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है। मुकाबले में पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यानी भारतीय टीम अब मुकाबले में पहले गेंदबाजी कर रही है।
पाकिस्तान टीम में मुकाबले के लिए किए गए बदलाव
आज के मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारत उन्हीं खिलाड़ियों के साथ उतरा है जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में भी भाग लिया था। भारतीय टीम इस मुकाबले में 4 स्पेशलिस्ट बल्लेबाज, 1 विकेटकीपर बल्लेबाज, 1 बैटिंग ऑलराउंडर, 2 स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर, 2 विशेषज्ञ तेज गेंदबाज और 1 विशेषज्ञ स्पिनर के साथ मैदान पर उतरी है।








