लाखों परिवारों में उजाला करने वाले प्रसिद्ध समाजसेवी श्री चंद्रशेखर आर शुक्ल हुए पंचतत्वों में विलीन…

जनपद सुल्तानपुर के जयसिंहपुर निवासी प्रसिद्ध समाजसेवी, उत्तर भारतीय समाज रत्न से सम्मानित एवं श्री रामलीला उत्सव समिति के प्रमुख और लोकाधिकार सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर आर शुक्ल का उनके मुंबई निवास पर देहांत हो गया जिससे जिले में शोक लहर फैल गई। समाजसेवा के द्वारा कई गरीबों के मसीहा के रूप में कार्यरत रहे और इस क्षेत्र में लोगों के बीच सम्मानित रहे। श्री शुक्ल जी ने बहुत से गरीबों का प्रतिवर्ष सामूहिक विवाह, चिकित्सीय सहायता महत्वपूर्ण रूप से असहाय गरीबों के आंख के ऑपरेशन आदि बहुत से ऐसे कार्य किए जिसकी प्रशंसा के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे। सुल्तानपुर जिले ने आज एक रत्न खो दिया जिसकी क्षतिपूर्ति कभी नहीं की जा सकती। इंडिया खबर न्यूज ऐसी पुण्य आत्म को शत- शत नमन एवं अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!