शाहगंज में नव-निर्माणाधीन गौशाला का भूमि पूजन एवं शिलान्यास संपन्न

शाहगंज (जौनपुर)।नगर क्षेत्र के अयोध्या मार्ग पर प्रस्तावित नव-निर्माणाधीन गौशाला के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्र विधायक रमेश सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया तथा उपस्थित लोगों को संबोधित किया।इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद शाहगंज प्रदीप गिरी, नगर पालिका अध्यक्ष रचना सिंह, अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह ‘बंटी’, भाजपा मंडल अध्यक्ष चिंताहरण शर्मा, धीरज पाटिल, हनुमंत प्रसाद, कमलेश कुमार अग्रहरि, विनय सिंह, सभासद किरण सोनी के प्रतिनिधि अमन कुमार सोनी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।वक्ताओं ने कहा कि यह गौशाला नगर क्षेत्र में निराश्रित एवं बेसहारा गौवंश के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगी। इससे न केवल गौवंश को सुरक्षित आश्रय मिलेगा, बल्कि नगर की स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा।नगर पालिका प्रशासन द्वारा बताया गया कि निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कर गौशाला को विधिवत संचालन में लाया जाएगा, जिससे जनहित में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने गौवंश संरक्षण हेतु इस पहल की सराहना की।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!