बिहार: अररिया में अपराधी के बचाव में ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला, एएसआई आर.कुमार को पीटकर उतारा मौत के घाट 

बिहार में बढ़ते अपराध के मामले के बीच एक और बड़ी खबर सामने आई। अररिया में कुछ ग्रामीणों ने फुलकाहा थाना के एएसआई राजीव कुमार की पीट पीटकर हत्या कर दी। ये घटना बुधवार 12 मार्च देर रात की है जब पुलिस एक अपराधी को पकड़ने लक्ष्मीपुर गाँव पहुँची। अपराधी को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों ने पुलिस पर धावा बोल दिया।

घटना के बाद शव को पोस्ट मार्टम करने के लिए अररिया सदर अस्पताल ले जाया गया है। एसपी ने फोन पर अपराधी को छुड़ाने के क्रम में हुई धक्का मुक्की से पुलिस पदाधिकारी के मौत की पुष्टि की है। 

दरअसल, पुलिस को नरपतगंज के एक अपराधी के बारे में जानकारी मिली थी कि वह एक शादी में फूलकाहा आने वाला था। ऐसे में उसी की घेराबंदी करने के लिए पुलिस वहाँ पहुँची थी और उसको पकड़ भी लिया गया था लेकिन उस अपराधी को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों की भीड़ वहाँ पहुँच गई। जहाँ धक्का मुक्की हुई जिसमें एएसआई को गंभीर चोट लगी और वह गिर गए, बाद में उनकी मौत हो गई। 

Related Posts

क्या यूरोप के साथ हुई इस महाडील से भारत बनेगा ग्लोबल सुपरपावर या दांव पर लग गई है हमारी किसानी?

भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच जिस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की चर्चा बरसों से फाइलों में दबी थी, उसने अब हकीकत की जमीन पर कदम रख दिया है।…

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर लगाई रोक, कहा- स्वायत्तता और छात्र हितों से समझौता मंजूर नहीं

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़े घटनाक्रम के तहत सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जारी किए गए नए नियमों के क्रियान्वयन पर तत्काल प्रभाव से रोक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!