कटक वनडे में भारत की ओर से डेब्यू करने वाले वरुण चक्रवर्ती दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

वनडे क्रिकेट मैच में भारत की तरफ से डेब्यू करने वाले वरुण चक्रवर्ती दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में वरुण चक्रवर्ती की एंट्री। इंग्लैंड टीम के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मैच में रोहित शर्मा दो बदलाव के साथ मैदान पर उतरे। कटक के बाराबती स्टेडियम में हो रहे मैच में विराट कोहली की हुई वापसी जबकि यशस्वी को बाहर का रास्ता दिखाया गया। दूसरा बदलाव कुलदीप यादव को आराम देकर वरुण चक्रवर्ती को वनडे में डेब्यू का मौका मिला।

वरुण चक्रवर्ती को मिला कटक ओडीआई में डेब्यू का मौका

इंग्लैंड टीम के कप्तान जोस बटलर ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस मैच में भारत की तरफ से वरुण चक्रवर्ती को वनडे डेब्यू का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने खास मुकाम हासिल किया। वह 33 साल की उम्र में वनडे डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी बने। उनसे पहले यह रिकॉर्ड फारुख इंजीनियर के नाम था जिन्होंने साल 1974 में 36 साल की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था।

वनडे में भारत के सबसे उम्रदराज डेब्यू खिलाड़ी

  • 36 साल और 138 दिन- फारूख इंजीनियर बनाम इंग्लैंड लीड्स 1974
  • 33 साल और 164 दिन- वरुण चक्रवर्ती बनाम इंग्लैंड कटक 2025 
  • 33 साल और 103 दिन- अजीत वाडेकर बनाम इंग्लैंड लीड्स 1974
  • 32 साल और 350 दिन- दिलीप दोशी बनाम ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 1980
  • 32 साल और 307 दिन- सैयद आबिद अली बनाम इंग्लैंड लीड्स 1974

वरुण को ओडीआई में डेब्यू देना एक बड़ा कदम

अचानक वरुण को वनडे डेब्यू का मौका देने का फैसला अहम बताया जा रहा है, क्योंकि उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए इमर्जेंसी के तौर पर टीम में शामिल किया जा सकता है। अगर जसप्रीत बुमराह आईसीसी टूर्नामेंट के लिए समय पर ठीक नहीं हो पाते तो भारत वरुण को इमर्जेंसी विकल्पों में से एक के रूप में रख सकता है।

Related Posts

हालिया मुकाबला (फरवरी 2026): दक्षिण अफ्रीका की बड़ी जीत

इवेंट: ICC पुरुष टी20 विश्व कप 2026 – सुपर 8 चरण स्थान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद (22 फरवरी 2026) परिणाम: दक्षिण अफ्रीका 76 रनों से जीता। मुख्य बिंदु: 2. ऐतिहासिक…

उद्घाटन मैच से पहले ग्राफिक्स में देखें सभी 10 टीमों के स्क्वॉड और संभावित-11, साथ में पूरा शेड्यूल

आईपीएल शुरू होने से पहले हम आपको सभी टीमों के स्क्वॉड, संभावित-11 (इम्पैक्ट प्लेयर को जोड़कर 12) और उस टीम के पूरे शेड्यूल के बारे में बता रहे हैं… 1 of…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!