डीएसटी बालोतरा द्वारा 5000₹ का ईनामी अपराधी भंवरलाल गिरफ्तार

बालोतरा: थाना सिणधरी के एनडीपीएस के प्रकरण में 1 वर्ष से था फरार। पुलिस वृत सिवाना की टॉप -10 सूची में था शामिल। हरी शंकर आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा ने बताया कि जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार गोपालसिंह भाटी आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा के निकटतम सुपरविजन में इमरान खां उनि. प्रभारी, जिला विशेष टीम बालोतरा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा एक वर्ष से अधिक समय से फरार 5000/- रूपये के ईनामी अपराधी भंवरलाल जो पुलिस वृत सिवाना की टॉप-10 सूची में शामिल था उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई।

16.02.2024 को तत्कालीन थानाधिकारी सिणधरी द्वारा वाहन ट्रक संख्या आरजे 19 जीबी 9586 सहित चालक मानाराम पुलिस थाना सिणधरी को सरहद भूंका भगतसिंह से दस्तयाब कर मानाराम की निशांदेही में उक्त ट्रक में झारखण्ड से परिवहन कर लाये कुल 261 किलोग्राम डोडा पोस्त पुलिस ने बरामद किए।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!