मंगलवार को विजेथुआ महावीर धाम में दर्शन पूजन के लिए हनुमान जी की एक झलक पाने को बेताब भीड़

सूरापुर। पूर्वांचल की कालिनेम वध स्थल नाम से सुविख्यात पौराणिक विजेथुआ महावीर धाम में ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष चतुर्थी प्रथम मंगलवार को हनुमान जी की पूजा अर्चना के लिए आस्था का हुजूम उमड़ पड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस बल के पसीने छूट गए। धाम परिक्षेत्र की धर्मशालाएं भी दर्शनार्थियों से खचाखच भरी रही। दिन भर हनुमत जयकारे की गूंज सुनाई दी। मंदिर के पुजारी सुनील मिश्रा बीरु व शनि महाराज ने बताया कि विजेथुआ महावीर धाम में सावन मास के पंचमी के बाद पड़ने वाले प्रथम मंगलवार को बड़का मंगल पर्व के रूप में मनाते हैं।इस दिन पुलिस प्रशासन की तरफ से चारों तरफ बेरीकेटिंग कर व्यवस्था भी चाक-चौबंद की जाती है।मंगलवार को भोर से ही धाम में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया। श्रद्धालु मकरी कुंड सरोवर में स्नान कर लड्डू, माला, फूल और मीठी पूड़ी रोट इत्यादि के साथ हनुमानजी का दर्शन पूजन करने पहुंचे।चौकी प्रभारी रामेन्द्र वर्मा ने बताया कि दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए महिला पुलिस के साथ साथ सर्किल के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल लगाए गए थे।दर्शनार्थियों के साथ आए महिलाओं व बच्चों ने मेले में चाट, जलेबी, खिलौना सहित मटका कुल्फी का भी आनंद लिया। वहीं दूसरी तरफ मंगलवार होने की वजह से सूरापुर बाजार में लोग घंटों जाम से जूझते रहे।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!