केजरीवाल के साथ 20 गाड़ियों का काफिला… 100 से ज्यादा कमांडो… इतना लाव-लश्कर क्यों? भड़की भाजपा

केजरीवाल जब होशियारपुर पहुंचे तो उनके साथ करीब 20 गाड़ियों का काफिला था। इसके अलावा उनकी सुरक्षा में पंजाब पुलिस के 100 से ज्यादा कमांडो भी थे। इस पर भाजपा भड़क गई है। 

BJP raises questions on Arvind Kejriwal convoy in Punjab

पंजाब में अरविंद केजरीवाल का काफिला। – फोटो : ANI

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार शाम को पंजाब के होशियारपुर पहुंचे। केजरीवाल होशियारपुर के गांव आनंदगढ़ के धम्म धज में बुधवार 5 मार्च से शुरू होने वाले 10 दिवसीय विपश्यना ध्यान शिविर के लिए यहां पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी सुनिता केजरीवाल भी साथ आई हैं। 

केजरीवाल जब होशियारपुर पहुंचे तो उनके साथ करीब 20 गाड़ियों का काफिला था। इसके अलावा उनकी सुरक्षा में पंजाब पुलिस के 100 से ज्यादा कमांडो भी थे। इसी बीच केजरीवाल के काफिले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पंजाब पहुंचने पर केजरीवाल के आगे और पीछे लाल और नीली बत्तियों वाली गाड़ियों का लंबा काफिला चल रहा था। इस वजह से पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार और केजरीवाल विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। 

केजरीवाल के लाव-लश्कर पर विपक्षी भड़क गए हैं। भाजपा ने केजरीवाल को इतनी ज्यादा सुरक्षा देने पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भाजपा का कहना है कि पंजाब में केजरीवाल के साथ भव्य काफिला आखिर क्यों है। वहीं 100 से ज्यादा कमांडो लगाए जाने पर भी भाजपा ने सवाल उठाए हैं। 

वहीं आप की बागी राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए केजरीवाल के काफिले पर कटाक्ष किया है। वहीं तंज भी कसा कि पंजाब में केजरीवाल का काफिला अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी बड़ा है। 

चंडीगढ़ से सड़क मार्ग के जरिये होशियारपुर पहुंचे केजरीवाल
केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से यहां पहुंचे और चिंतपूर्णी रोड पर चोहाल में वन विश्राम गृह में रात्रि विश्राम करेंगे, जहां वे बुधवार सुबह विपश्यना शिविर में शामिल होंगे। होशियारपुर के विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा उनका स्वागत करने गए थे। इस बीच चोहाल विश्राम गृह और आनंदगढ़ गांव में धम्म धज के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

2023 में भी आए थे केजरीवाल
एसपी (डी) सरबजीत सिंह बाहिया ने धम्म धज और वहां जाने वाली सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सड़क पर विशेष नाके लगाए गए थे। केंद्र के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। केंद्र के पास लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। केजरीवाल के आज के दौरे के लिए धम्म धज की सड़क की मरम्मत और सौंदर्यीकरण किया गया है और उनके रास्ते में सभी प्रमुख बिंदुओं पर पुलिस बल तैनात किया गया है। यह दूसरी बार है जब केजरीवाल विपश्यना के लिए इस केंद्र में आए हैं। इससे पहले वे 20 दिसंबर, 2023 (दस दिवसीय पाठ्यक्रम के लिए) को यहां पहुंचे थे, जो राष्ट्रीय राजधानी में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष उनकी पेशी से एक दिन पहले था, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए केजरीवाल को 21 दिसंबर, 2023 को समन जारी किया था।

Related Posts

नए तरीके से होगी पुरानी जंग, गोगोई की पारिवारिक विरासत को मिली हिमंत ने चुनौती

गुवाहाटी: असम 1990 के दशक के मध्य में उग्रवाद और राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहा था। उग्रवादी संगठनों के निशाने पर कांग्रेस के नेता थे। इस माहौल में हितेश्वर सैकिया…

पप्पू यादव का कंगना रनौत पर सियासी पलटवार, राहुल गांधी पर बयान से सियासी जंग शुरू 

कंगना रनौत द्वारा राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। उनके बयान पर विपक्षी नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और इसे व्यक्तिगत हमला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!