भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र के प्रभारी श्रीमान रमेश सिंह जी का भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में कामतागंज बाजार में व्यापारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। सैकड़ो की संख्या में व्यापारियों ने कामतागंज बाजार के अध्यक्ष शिवभाकर जायसवाल की अध्यक्षता में प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र के प्रभारी श्रीमान रमेश सिंह जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी कादीपुर विधायक राजेश गौतम पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा का जोरदार स्वागत किया। क्षेत्रीय प्रभारी एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रमेश सिंह जी कामतागंज बाजार में व्यापारियों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि सभी व्यापारी उद्यमी निश्चिंत होकर बिना भय के व्यापार करें उत्तर प्रदेश सरकार व्यापारियों की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है और केंद्र सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारियों के हित में कई योजनाएं लाई गई है जिनका लाभ व्यापारियों को उठाना चाहिए जैसे मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी स्वरोजगार योजना इन्वेस्टर समिट के माध्यम से उद्योगों की स्थापना में सरकार द्वारा भारी छूट दिए जाने आज कई योजनाएं लागू की गई है जिसका लाभ व्यापारियों को उद्यमियों को लेना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने व्यापारियों के हित में व्यापार कल्याण बोर्ड का गठन किया और भामाशाह की जयंती 29 जून को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में घोषित किया और आगे भी सरकार व्यापारी हित में कई योजनाएं लागू करने जा रही हैं। जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आम जनमानस के साथ-साथ व्यापारियों की सुरक्षा के लिए भी कटिबद्ध है। व्यापारियों को कभी कोई समस्या हो तो हमसे मिलें उनकी समस्याओं का निदान किया जाएगा। विधायक राजेश गौतम ने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सदैव व्यापारी हित में संघर्ष करता है और हमारी सरकार और हमारे मुख्यमंत्री हमेशा बेटी और व्यापारी की सुरक्षा के संकल्पित हैं।इस अवसर पर पवन मोदनवाल शिवम जायसवाल राज जायसवाल सुप्रभाकर जायसवाल प्रदीप जायसवाल सहित सैकड़ो की संख्या में व्यापारी उद्यमी उपस्थितरहे।






