सूरापुर। संवाददातायोग विद्या किसी चमत्कार से कम नहीं है। यह बातें योग दिवस पर अमृत सरोवर स्थल भवानीपुर प्रांगण में भवानीपुर प्रधान प्रतिनिधि प्रेम प्रकाश जायसवाल ने योगाभ्यास अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि ये विश्व की अकेली ऐसी सृजनकारी विधा है जो शरीर को बाहर और भीतर, दोनों तरह से मजबूत बनाती है। आज पूरी दुनिया योग की इस शक्ति को समझने लगी है। योग दिवस के अवसर पर भारत की इस अद्भुत विरासत को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर फूल चंद गुप्ता, बालकृष्ण बरनवाल,शिवदास अग्रहरि सहित लोग उपस्थित रहे।






