एसकेडी एकेडमी में कल गुरु पूर्णिमा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई

एसकेडी एकेडमी में कल गुरु पूर्णिमा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में कल गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके अमूल्य योगदान को नमन किया। शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के जीवन निर्माण एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने प्रेरणादायक भाषण, भक्ति गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति में गुरु के सर्वोच्च स्थान एवं उनके महत्व को रेखांकित किया।

इस अवसर पर एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के निदेशक श्री मनीष सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु ही वह मार्गदर्शक शक्ति हैं, जो विद्यार्थियों को ज्ञान, संस्कार एवं उत्कृष्टता की राह पर अग्रसर करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने गुरुजनों का सदैव सम्मान करने तथा उनके द्वारा दिए गए जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्था ने भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण तथा गुणवत्तापूर्ण एवं मूल्यपरक शिक्षा प्रदान करने के अपने संकल्प को पुनः दोहराया।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!