सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज थाने में आगामी त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक एस डी एम जयसिंहपुर के नेतृत्व में संपन्न हुई जिसमे क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर ने बैठक में आए हुए समस्त क्षेत्र के सम्मानित प्रधान को यह जानकारियां दिए की अपने-अपने क्षेत्र में त्यौहार को शांतिपूर्ण बनाए और निगरानी रखें यदि अगर कहीं पर आवश्यकता पड़ती है तो शासन व प्रशासन की मदद ले ताकि त्योहार शांतिपूर्वक मनाया जा सके इसी क्रम में कुछ चौराहों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए l इसी क्रम में बैठक में डीजे बजाने वाले लोगों को भी हिदायत दी गई कि आप लोग त्योहार को लेकर डीजे बजाने के लिए तहसील से एस डी एम के यहां से परमिशन ले उसके बाद डीजे बजाए बैठक में मौजूद तहसीलदार मयंक मिश्रा ,थानाध्यक्ष गोसाईगंज व पुलिस विभाग की टीम मौजूद रही।






