पीएम मोदी का मणिपुर दौरा क्या है खास बाते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 सितंबर, 2025 को मणिपुर का दौरा किया, जो मई 2023 में राज्य में जातीय हिंसा भड़कने के बाद उनकी पहली यात्रा थी। इस यात्रा के दौरान, उन्होंने कुकी-बहुल चुराचांदपुर और मैतेई-बहुल इंफाल दोनों जगहों का दौरा किया।चुराचांदपुर में, पीएम मोदी ने 2023 की हिंसा के पीड़ितों और विस्थापित लोगों से मुलाकात की और उन्हें केंद्र सरकार के समर्थन का आश्वासन दिया।उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र शांति बहाली के लिए लगातार प्रयास कर रहा है और दोनों विरोधी पक्षों के बीच बातचीत शुरू हो गई है।पीएम मोदी ने हिंसा को “दुर्भाग्यपूर्ण” बताया और शांति की अपील करते हुए कहा, “मैं आपके साथ हूं। केंद्र आपके साथ है”।इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री ने राज्य में 8,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उद्घाटन किया।इसमें चुराचांदपुर में 7,300 करोड़ रुपये और इंफाल में 1,200 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शामिल हैं।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मणिपुर को फिर से विकास के रास्ते पर ले जाएगी।यह यात्रा दो साल से अधिक समय से चल रहे जातीय संघर्ष की पृष्ठभूमि में हुई है, जिसमें 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं।यात्रा को लेकर चुराचांदपुर और इंफाल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

Related Posts

पहलगाम हमले का 1 साल: बैसरन घाटी की वो खूनी दोपहर और आज का खौफनाक मंजर देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे

पहलगाम की वादियों में आज भी वह खौफनाक मंजर नासूर बनकर चुभ रहा है। आज ठीक एक साल हो गया है जब 22 अप्रैल 2025 को बैसरन घाटी में गोलियों…

13 साल का दर्द, कोमा और सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: जानिए हरीश राणा की ‘इच्छा मृत्यु’ की विस्तृत कहानी

जिंदगी और मौत के बीच 13 साल लंबा संघर्ष आखिरकार अब एक शांत अंत की ओर बढ़ रहा है। गाजियाबाद के हरीश राणा, जो एक दर्दनाक हादसे के बाद से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!