जिले के सूरापुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उत्सव बहुत धूम धाम से मनाया जाता है। बारहवें दिन बरही के अवसर पर पूरे नगर में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।बरही के शुभ अवसर पर श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनमोहक चल चित्र सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। नगर को रंग-बिरंगी रोड लाइटों से सजाया गया, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो उठा।इस अवसर पर आल्हा गायन, संस्कृत भाषण कार्यक्रम और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भक्ति भाव से श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र का श्रवण किया।इतना ही नहीं, भक्तों की सेवा के लिए जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।स्थानीय लोगों ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और सूरापुर में यह आयोजन हर साल भव्यता के साथ संपन्न होता है।सूरापुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के इस धार्मिक आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया है।






