शाहगंज रामलीला मैदान तारीख: 13 फरवरी 2026
शाहगंज के रामलीला मैदान में आयोजित भव्य धार्मिक कथा कार्यक्रम में प्रसिद्ध संत राजन जी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए भगवान भगवान शंकर की दिव्य बारात की भावपूर्ण कथा सुनाई। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरा पंडाल हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।महाराज श्री ने अपने प्रवचन में कहा कि भगवान शिव की बारात सादगी, त्याग और समरसता का प्रतीक है। उन्होंने विस्तार से बताया कि जब भगवान शंकर माता पार्वती से विवाह करने हिमालय पहुंचे, तब उनकी बारात में देवता, ऋषि-मुनि, गण और विभिन्न स्वरूपों में शिवभक्त सम्मिलित थे। इस अद्भुत बारात को देखकर माता मैना जी पहले चकित हुईं, किंतु बाद में भगवान शिव के वास्तविक स्वरूप और महिमा को समझकर आनंदित हो उठीं।कथा के दौरान राजन जी महाराज ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में “शंकर जी की बारात” कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज में भाईचारा, आस्था और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश देता है।कार्यक्रम के अंत में भजन-कीर्तन और आरती के साथ कथा का समापन हुआ तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।






