दिल्ली: गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती 5 वर्षीय वान्या जो कि ICU में भर्ती है उसे तत्काल रक्त की अव्यशक्ता थी। परिवार परेशान था क्योंकि लगातार बच्ची को रक्त की जरूरत पड़ रही थी। ऐसे में बात संस्था के तक पहुंची जिसके तुरंत बाद संस्था के साथी शिवेंद्र निगम और अमित गुप्ता (सत्यम) जो कि दोनों दिल्ली में रह कर पढ़ाई कर रहे हैं, उन्होंने मामले में तत्परता दिखाते हुए वान्या के लिए रक्तदान करने अस्पताल पहुँचे। रक्तदान कर के दोने ने बच्ची के इलाज में सहायता प्रदान किया।
समाज को गर्व है ऐसे युवा समाजसेवियों पर जो निस्वार्थ भाव से मानवता के कार्यों में लगे है।
संस्था के साथी कुलदीप और कृष्ण कन्हैया बरनवाल ने बताया कि नेशनल यूनिटी फाउंडेशन रक्तदान दान के साथ-साथ बहुत से क्षेत्रों में सामाजिक कार्यों में कार्यरत है, जिसके सभी साथी एक बनो नेक बनो कि भावना से प्रेरित है।






