पटना. बिहार विधानसभा की कार्यवाही के चौथे दिन भी विपक्ष के विधायकों ने हंगामा किया. विपक्ष के विधायक सदन में अलग-अलग मुद्दे पर हंगामा करते दिखे. वहीं सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा परिसर में नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान आरजेडी विधायक मुकेश रौशन पोस्टर एक पोस्टर लेकर पहुंचे, जिसमें लिखा हुआ था- आरक्षण चोर नीतीश कुमार, अस्पताल बीमार है डाक्टर लाचार है. सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले मुकेश रौशन ने कहा कि बीजेपी नीतीश कुमार की बीमारी का बहाना बनाकर उनको सीएम की कुर्सी से हटाना चाहती है.
वहीं कांग्रेस विधायकों ने भी विधानसभा के बाहर हंगामा किया. विधानसभा पोर्टिको में बैनर पोस्टर लेकर नारेबाजी की. कांग्रेस विधायकों ने बीपीएससी छात्रों की मांगों को मानने की बात उठाई और कहा कि सदन के भीतर और बाहर मांग करेंगे. वहीं, आरजेडी विधायकों का हंगामा जारी रहा. विधासभा के बाहर आरजेडी के विधायकों ने हाथ में झुनझुना लेकर प्रदर्शन किया और नारे लगाए. सरकार के वादे झुनझुना बताया और आशा, रसोइया के मानदेय बढाने की मांग की. बता दें कि सदन में सदस्यों के द्वारा अल्प सूचित और तारांकित के साथ-साथ ध्यानाकर्षण के सवाल पूछे गए, जिसका सरकार ने जवाब दिया. फिलहाल विधानसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगति कर दी गयी है.
विधानसभा के साथ-साथ विधान परिषद के बाहर भी विपक्ष के विधान पार्षदों ने के जुटकर हो हंगामा किया. इस दौरान राबड़ी देवी के नेतृत्व में आरजेडी, कांग्रेस और माले के विधान पार्षद हाथों में बैनर पोस्टर लेकर नारेबाजी की. हंगामा कर विपक्ष के विधानपार्षदों ने रसोइया आशा कार्यकर्ताओं की मानदेय बढाने की मांग की. वहीं विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होने के बाद परिषद में भूमि राजस्व विभाग में पैसे उगाही का मामला उठा. दाखिल खारिज, परिमार्जन, और नकल के लिए पैसे लेने का मामला परिषद में खूब गरमाया. विपक्ष के सवालों पर भूमि राजस्व मंत्री संजय सरावगी ने जवाब देते हुए कहा कि किसी भी अधिकारी की छोड़ा नहीं जाएगा. गड़बड़ी करने वाले पर कार्रवाई की जाएगी.






