जोधपुर-जैसलमेर सड़क हादसे में स्कॉर्पियो से टकराई KIA कार 20 फीट उछलकर सड़क किनारे जा गिरी।
जोधपुर-देचू रोड पर रविवार शाम को हुए सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज आई सामने। वीडियो में तेज स्पीड स्कॉर्पियो ने KIA कार को टक्कर मारी। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि 4 लोग घायल हो गए।
स्कॉर्पियो की टक्कर से KIA कार पलटते हुए 20 फीट दूर जाकर गिरी। स्कॉर्पियो की तेज स्पीड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि KIA कार हवा में उछलकर करीब 20 फीट दूर जा गिरी। वहीं हादसे के बाद स्कॉर्पियो भी 60 मीटर आगे जाकर पलट गई। दोनों कारों में सवार 4 लोग घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस से देचू हॉस्पिटल पहुँचाया गया।
जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो सवार पोकरण की तरफ जा रहे थे। जबकि कार सवार पति-पत्नी देचू से जोधपुर की तरफ जा रहे थे। तभी जोधपुर जैसलमेर मेगा हाईवे अनोप सिंह नगर के पास सड़क हादसा हुआ। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया।






