चुनाव आयोग ने किया बड़ा फैसला, अब चुनाव के बीच वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और फर्जी वोटिंग के आरोपों को देखते हुए चुनाव आयोग ने वोटर कार्ड को आधार कार्ड के साथ जोड़ने का एलान किया है। आयोग के मुताबिक वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक लिया गया है। मंगलवार को इस मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने अहम बैठक की है। जिसके बाद ये फैसला लिया गया है। चुनाव आयोग और UIDAI के बीच जल्द ही तकनीकी मामलों पर चर्चा होगी। फर्जीवाड़े को रोकने के लिए देश में कई सेवाओं को आधार के साथ जोड़ा जा गया है। अब इस कड़ी में वोटिंग प्रक्रिया भी आ रही है।
हाल में संपन्न हुए कई चुनावों में वोटिंग में धांधली के आरोप लगे हैं जिसमें वोटर लिस्ट में गड़बड़ी तक के आरोप हैं। जिन्हें चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया है। अब आयोग इस प्रक्रिया को फूलप्रूफ बनाने की कोशिश कर रहा है जिसके तहत आधार और वोटर आईडी को लिंक करना शामिल है। इन दोनों दस्तावेजों को लिंक करने की योजना नई नहीं है। हालांकि अब इसे लिंक करने के लिए फैसला लिया गया है और आयोग UIDAI के साथ इसके तकनीकी पहलू पर आगे की चर्चा करेगा। संभव है कि कि आधार के लिंक होने के साथ वोटिंग को लेकर उठने वाले सवालों पर लगाम लगाई जा सके। फिलहाल इसको लेकर कोई समयसीमा सामने नहीं आई है।








