गुजरात से विजेथुआ धाम साईकिल यात्रा से पहुचे दो युवक

कालनेमि वध स्थल पौराणिक महावीर धाम में अहमदाबाद गुजरात से साइकिल सवार पहुंचे दो युवकों ने मकरी कुण्ड सरोवर के उत्तर मां दुर्गा मन्दिर के परिसर में संचालित मां की रसोई हनुमत भोग प्रसाद में भोजन ग्रहण कर रात्रि विश्राम किया। अहमदाबाद गुजरात के दिनेश पाटिल भरत भाई कमली गांव ऊंझा तालुका जिला महेसना व जटाप्रा प्रवीण भाई गांव रुपावती तालुका वीरमगाम ने बताया कि 20 जून को साइकिल से नल सरोवर अंबाजी, खाटूश्याम (राजस्थान), मथुरा, अयोध्या धाम दर्शन पूजन कर पौराणिक स्थल विजेथुआ पहुंचे। यहां से काशी विश्वनाथ धाम दर्शन कर करीब 1800 किलोमीटर की यात्रा कर घर लौट जाएंगे।धाम में पहुंचने पर मां की रसोई हनुमत भोग प्रसाद प्रबंधक पुष्पकान्त मोदनवाल पप्पू ने बताया कि हमें गर्व और खुशी महसूस होती है जब इस तरह से कोई यात्री या असहाय मंदिर पहुंचकर सेवा का मौका देता है।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!