जन कल्याण सेवा समिति के पदाधिकारियों का अनुकरणीय कार्य एक बिना मां-बाप की बिटिया की चिन्ता दूरकर,शादी हेतु किया मदद

सुलतानपुर जिले की चर्चित सामाजिक संस्था जन कल्याण सेवा समिति के वरिष्ठ संरक्षक ललित कुमार शुक्ला और अध्यक्ष अखिलेश सिंह पर्वत ने मुहिम चलाकर जन कल्याण सेवा समिति के पदाधिकारियों संग ऐसा कदम उठाया जिससे एक बिना मां-बाप की बिटिया के मन मे नया विश्वाश जाग उठा,उसके चेहरे पर मुस्कराहट भी आई।बात कुछ ऐसी जिसके लिए समाजसेवी अखिलेश सिंह पर्वत,रणजीत तिवारी राम बहादुर पाल जवाहर लाल यादव अतुल कुमार सिंह और जन कल्याण सेवा समिति के समस्त मदद करने वाले पदाधिकारियों की सराहना करते बनती है हुआ कुछ ऐसा भदैयां ब्लॉक के सेंधुआ मीरानपुर की एक गरीब परिवार में जन्मी बालिका जानकी पुत्री स्व.लफोदी की शादी 22.04.2026 है।परन्तु लड़की के माता पिता का निधन बहुत पहले हो गया था।जिसके बाद से भाई ही बहन का पालन पोषण अत्यन्त तंगी हालात में कर रहा है।जब इस बात का पता अखिलेश सिंह पर्वत और ललित शुक्ला को चला तब उन्होंने उसकी मदद हेतु हाथ बढ़ाते हुए लड़की की शादी मिशन बिटिया की शादी के तहत जन कल्याण सेवा समिति के पदाधिकारियों के जन सहयोग से शादी के पहले आज पंखा,बक्सा,कुर्सी,टेबल,साड़ियां,पानी की टंकी समेत सभी घरेलू सामान उपलब्ध कराए।मिशन बिटिया की शादी मदद करने वाले क्रमशः विनय दूबे,मनीष पांडेय,दिलीप यादव,दुर्गेश गुप्ता,राम बहादुर पाल,अनुराग श्रीवास्तव,सर्वेश मिश्र,अमित मिश्र,पंकज सिंह,यशोदा बेन दिलीप भाई पटेल समेत जन कल्याण सेवा समिति के सभी पदाधिकारियों का योगदान रहा।एक बार फिर जन कल्याण सेवा समिति ने सावित कर दिया कि सबसे बड़ा रिश्ता इंसानियत का होता है।आपको बताते चले जन कल्याण सेवा समिति के द्वारा अब 33 गरीब बेटियों की शादी मदद कराया जा चुका है।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!