तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए दरोगा की मौतपरिवार में मातम, स्पेशल ड्यूटी करके लौट रहे थे

जौनपुर।तेजी बाजार थाना क्षेत्र के करछूली गांव में ड्यूटी से वापस लौट रहे दारोगा की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गांव निवासी विनोद कुमार सिंह पुत्र देवशरण सिंह(54) सीतापुर जनपद में दारोगा के पद पर तैनात थे। बृहस्पतिवार की रात में नैमिशारण्य मंदिर से स्पेशल ड्यूटी कर घर लौट रहे थे।बाराबंकी जनपद के सफेदाबाद के निकट तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए, घटना स्थल पर उनकी मौत हो गई। विनोद परिवार के साथ अंबेडकर नगर में रहते थे। शुक्रवार को गांव के लोगों जब दुर्घटना के बारे में जानकारी मिला तो, सभी शोक में डूब गए। विनोद के पास दो लड़की एक लड़का है। मौत की सूचना मिलने पर गांव के संभ्रांत लोग शोक व्यक्त करने के लिए घर पहुंच रहे है।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!