सुल्तानपुर का लाल कुपवाड़ा में शहीद: आतंकियों से लोहा लेते हुए अखिलेश शुक्ला ने दिया सर्वोच्च बलिदान

सुलतानपुर। जनपद के अलीगंज मझना निवासी और भारतीय सेना के वीर जवान अखिलेश शुक्ला जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में आतंकियों से मुकाबला करते हुए शहीद हो गए। मातृभूमि की रक्षा के लिए उनके इस सर्वोच्च बलिदान की खबर मिलते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान हुए शहीदमिली जानकारी के अनुसार, कुपवाड़ा में तैनात अखिलेश शुक्ला आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे एक सर्च ऑपरेशन का हिस्सा थे। इसी दौरान आतंकियों से हुई आमने-सामने की मुठभेड़ में उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरतापूर्वक संघर्ष किया। इस गोलाबारी में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और अंततः देश के लिए वीरगति को प्राप्त हुए।क्षेत्र में शोक की लहरअखिलेश शुक्ला के शहीद होने की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव अलीगंज मझना पहुँची, वहां सन्नाटा पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय ग्रामीणों को अपने इस वीर सपूत पर गर्व भी है। सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें “सुलतानपुर का गौरव” बताते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!