राजेस्थान,जालोर: सायला थाना श्रेत्र में बीते तीन दिन में ये तीसरी आत्महत्या की घटना सामने आई है। सायला थाना क्षैत्र दुदावां गांव में 15 फरवरी शनिवार की देर रात को एक युवक ने अपने घर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या। 30 वर्षीय विक्रम कुमार पुत्र आशाराम निवासी भांडवपुर ने की आत्महत्या।
मिली जानकारी के अनुसार विक्रम कुमार अपने परिवार सहित खेत मालिक धूपाराम के यहा बहुत समय से खेती बाड़ी का काम करता था। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर युवक को फंदे से ऊतरवाकर सायला अस्पताल की मोर्चरी में रखावाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौपा जा रहा है।
3 दिन में 3 युवको ने की आत्महत्या
सायला के जीवाणा में जीवाणा-भीनमाल स्टेट हाईवे पर तिलियाना टोल पर कार्यरत एक युवक अलवर जिले के मुठुका निवासी अजय कुमार पुत्र रामजीलाल जाट ने 14 फरवरी शुक्रवार की रात को अपने घर में फाँसी लगाकर आत्महत्या की थी।
सायला के पोषाणा में एक युवक सायला के पोषाणा निवासी उमाराम पुत्र राजाराम भीन ने 13 फरवरी गुरूवार की शाम को घर के पास एक पेंड पर फाँसी लगाई थी।
फ़िलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका, पुलिस जाँच में जुटी है।
-रतनसिंह राजपुरोहित






