प्रधानमंत्री मोदी का अरुणाचल प्रदेश दौरा क्यों है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 22 सितंबर 2025 को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राज्य में 5,100 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और कुछ का उद्घाटन किया। इनमें दो बड़े हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट—186 मेगावाट का टाटो जलविद्युत परियोजना और 240 मेगावाट का हेओ जलविद्युत परियोजना (Shi Yomi जिले में)—शामिल हैं, जिनकी कुल लागत 3,700 करोड़ से अधिक है। इनके अलावा प्रधानमंत्री ने सड़क, स्वास्थ्य, पर्यटन, और अग्निशमन सुविधाओं समेत 10 अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाएं भी शुरू कीं, जिनकी लागत करीब 1,291 करोड़ रुपये है।दौरे के दौरान पीएम मोदी ने ईटानगर के इंदिरा गांधी पार्क में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश को देश की संस्कृति और शांति का संगम बताते हुए कहा कि यह राज्य देश का गौरव है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर पूर्व अब देश की विकास यात्रा का नया इंजन बन रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने अरुणाचल के छोटे जनसंख्या और दो लोकसभा सीटों के कारण इसकी उपेक्षा की थी, लेकिन अब केंद्र और राज्य मिलकर यहां तेजी से विकास कर रहे हैं।प्रधानमंत्री ने ‘वाइब्रेंट विलेजेज़ प्रोग्राम’ का जिक्र करते हुए बताया कि अरुणाचल के 450 से अधिक सीमा गाँवों में सड़कों, बिजली, और इंटरनेट जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई गई हैं। केंद्र की योजनाओं जैसे पीएम किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत और महिला सशक्तिकरण पर भी बल दिया गया। पीएम मोदी ने नागरिकों से स्वदेशी उत्पाद अपनाने और देश को आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान किया। उन्होंने जीएसटी स्लैब के सरलीकरण और नए ‘जीएसटी बचत उत्सव’ का भी उल्लेख किया, जिससे आम नागरिकों को फेस्टिव सीज़न में राहत मिलेगी।कार्यक्रम में राज्यपाल केटी परनईक, मुख्यमंत्री पेमा खांडू और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू समेत कई गणमान्य उपस्थित थे। पीएम मोदी के इस दौरे को राज्य के ऊर्जा, पर्यटन और सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!