अनुराग बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में संपन्न हुई अनुराग स्कॉलरशिप के द्वितीय चरण की परीक्षा

जिला सुल्तानपुर के तहसील कादीपुर क्षेत्र के अंतर्गत चल रही अनुराग स्कॉलरशिप की योजना के तहत अनुराग बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में द्वितीय चरण में नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न हुई इस परीक्षा में सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया यह परीक्षा बच्चो के सिलेबस से पचासी प्रश्न पत्र और जीके से पंद्रह प्रश्न पूछे गए जिसका समय दोपहर बारह बजे से दो बजे तक सीमित था परीक्षा में मुख्य रूप से प्रबंधक रागिनी मिश्रा व प्रशांत यादव (प्रधानाचार्य) अनुराग बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज की मौजूदगी में संपन्न हुई। इसके साथ साथ कॉलेज के स्टाफ में अमर बहादुर सिंह,चमन उपाध्याय,विवेक मिश्रा,दया शंकर यादव,विनीता श्रीवास्तव,सावित्री,बलराम गुप्ता ,रामचंद्र ,सलमान सहित आदि स्टाफ मौजूद रहे। इस स्कॉलरशिप के आयोजक दिव्यांश मिश्रा ने बताया कि यह परीक्षा का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली छात्रों के लिए अनुराग स्कॉलरशिप छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित करता है जो कक्षा छः से बारह तक के छात्रों को वित्तीय सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करता है जिसके आवेदन और परिणाम के संबंध में जानकारी समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से मिलती रहती है यह परीक्षा अनुराग ट्रस्ट के द्वारा चलाई जाती है यह एक गैर-सरकारी संगठन (NGO) है जो क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में काम करता है, विशेषकर पीछे हुए समुदायों के लिए समग्र और स्थायी विकास लाने पर केंद्रित है, जिसके तहत छात्रवृत्ति, मॉक टेस्ट, और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में काम करता है उन्होंने बताया आगे भी कई चरणों में परीक्षा निर्धारित तिथि के अनुसार संपन्न कराई जाएगी। तीसरे चरण की परीक्षा दिनांक 27 जनवरी 2026 को रवानिया इंटर कॉलेज में आयोजित होगी।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!