बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में डेब्यू करते ही रचा इतिहास 

आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू करते ही बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया। 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन की जगह ली है, जो चोट के कारण बाहर हो गए हैं। वैभव ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्रयास राय बर्मन के रिकॉर्ड को तोड़ा है।

राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर इतिहास रचा। वह आईपीएल में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले प्लेयर बन चुके हैं। उन्हें 14 साल और 23 दिन की उम्र में पहला मैच खेलने का मौका मिला। हालांकि, बतौर ओपनर छोटे बच्चे ने शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ बड़ा धमाका किया। उन्होंने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 20 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली। उन्होंने दो चौके और तीन छक्के जड़े। उन्होंने 181 के लक्ष्य का पीछा करते हुए यशस्वी जायसवाल के साथ पहले विकेट के लिए 85 रनों की पार्टनरशिप की।

Related Posts

क्या यूरोप के साथ हुई इस महाडील से भारत बनेगा ग्लोबल सुपरपावर या दांव पर लग गई है हमारी किसानी?

भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच जिस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की चर्चा बरसों से फाइलों में दबी थी, उसने अब हकीकत की जमीन पर कदम रख दिया है।…

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर लगाई रोक, कहा- स्वायत्तता और छात्र हितों से समझौता मंजूर नहीं

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़े घटनाक्रम के तहत सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जारी किए गए नए नियमों के क्रियान्वयन पर तत्काल प्रभाव से रोक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!