सुल्तानपुर:गणेश चतुर्थी के अवसर पर सुल्तानपुर जिले में भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह भव्य पंडाल सजाए गए हैं। इन पंडालों में भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमाओं का श्रृंगार किया गया है। श्रद्धालु सुबह से ही पंडालों में पहुंचकर बप्पा के दर्शन कर रहे हैं।इस बार गणेशोत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। पंडालों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है। कहीं पारंपरिक थीम पर आधारित सजावट देखने को मिल रही है तो कहीं आधुनिक डिजाइन का जलवा है। प्रतिमाओं को खास तरह से सजाया गया है, जो भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।गणेशोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। पंडालों में दिनभर भजन-कीर्तन और रात में सुंदरकांड का पाठ किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने पंडालों के आसपास विशेष प्रबंध किए हैं।गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज रहे सुल्तानपुर में ये उत्सव आगामी दिनों तक धूमधाम से मनाया जाएगा। अंतिम दिन प्रतिमाओं का विसर्जन शोभायात्रा के साथ किया जाएगा।






