उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में महिला सब इंस्पेक्टर ने सहकर्मी सिपाही पर रेप का दर्ज कराया FIR

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर ने अपने सहकर्मी सिपाही पर होटल में रेप का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने सिपाही असलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। FIR में क्या लिखा गया..पीड़िता ने बताया आरोपी और उसकी एक साथ ड्यूटी थी।एक दिन वो अपनी ड्यूटी पर थोड़ी देरी से आई थी, जिस कारण अधिकारी ने उससे स्पष्टीकरण मांग लिया। इसीलिए महिला दारोगा ने उस दिन शहर के किसी होटल में रुकने का मन बनाया, ताकि वो अगले दिन समय से अपने ऑफिस पहुंचे सके।महिला दारोगा का कहना है कि उसका घर ड्यूटी स्थल से काफी दूर है, इसीलिए उसने उस समय ऐसा किया था।पीड़िता के मुताबिक ऑफिस का सारा काम आरोपी सिपाही ही करता था। इसीलिए उसने आरोपी सिपाही को होटल में उसके लिए कमरा बुक करने को कहा। आरोपी सिपाही असलम ने कहा कि उसने होटल में कमरा बुक करा दिया है। ड्यूटी खत्म होने के बाद आरोपी, महिला को लेकर होटल गया और उसे कमरे में छोड़ दिया।आरोप है कि रूम देखने के बहाने आरोपी भी उसके कमरे में आ गया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ रेप किया।पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोपी पर रेप के दौरान उसका वीडियो भी बनाने का आरोप लगाया है।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!