छत्तीसगढ़: बीजापुर और नारायणपुर से लगी महाराष्ट्र की सीमा पर सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें 31 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही। जानकारी के मुताबिक मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। मुठभेड़ की जगह से ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद हुए हैं। छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबल एक्शन ले रही हैं। बीजापुर के फरसेगढ़ थाना नेशनल पार्क क्षेत्र में महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा पर आज सुबह से ही मुठभेड़ जारी है। वहीं इस मुठभेड़ में 2 जवानों शहीद हो गए और 2 जवानों के घायल होने की खबर मिली है।
आज सुबह से मुठभेड़ जारी
डीआरजी बीजापुर, एसटीएफ, सी-60 के जवानों के साथ आज सुबह 8 बजे से मुठभेड़ जारी होने की पुष्टि हुई है। इस मुठभेड़ में करीब 31 नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है।
संयुक्त सुरक्षा बल हुई रवाना
राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों की मौजूदगी पर संयुक्त सुरक्षा बल को रवाना किया गया था। नेशनल पार्क एरिया में नक्सलियों से जवानों की मुठभेड़ अभी जारी है। एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि सुबह से चल रही मुठभेड़।
कई नक्सलियों के मारे की संभावना जताई गई है, घटना स्थल पर नक्सलियों के शव देखे गए हैं। जिनकी संख्या अभी स्पष्ट नहीं हुई है। इस संबंध में ज्यादा जानकारी सुरक्षा बलों के लौटने पर बताई जाएगी। क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान जारी है।






