भागलपुर: पीएम मोदी आज भागलपुर पहुँचे जहाँ उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। किसान सभा समारोह में पहुँचने से पहले पीएम मोदी और सीएम नीतीश ने किया रोड शो। रोड शो के दौरान पीएम मोदी और सीएम नीतीश अलग अंदाज में दिखे। एक तरफ पीएम मोदी सभा में आए लोगों का अभिवादन कर रहे थे तो दूसरी ओर हाथ जोड़े नज़र आए नीतीश कुमार।
कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ
पीएम मोदी ने भागलपुर की धरती से किसानों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की। इस दौरान उन्होंने बिहार की कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
भागलपुर पहुँचते हीं PM ने CM के साथ किया रोड़ शो
इससे पहले पीएम मोदी पहले पूर्णिया एयरपोर्ट उतरे, फिर हेलिकॉप्टर से भागलपुर पहुँचे। भागलपुर में पीएम मोदी का स्वागत सीएम नीतीश ने किया। जिसके बाद दोनों नेताओं ने रोड शो किया। रोड शो के दौरान दौरान दोनों नेताओं ने एनडीए की एकता का भी परिचय दिया। 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का नए साल में ये पहला बिहार दौरा है।
बिहार विधानसभा चुनाव की नज़र से है ये अहम दौरा
पीएम का ये दौरा 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के नज़र से भी अहम माना जा रहा है। नए साल में पीएम का यह पहला बिहार दौरा है, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। इस दौरे को बीजेपी की चुनावी तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। कार्यक्रम में नीतीश कुमार और शिवराज सिंह चौहान जैसे बड़े नेताओं की मौजूदगी ने भी इसे और खास बना दिया।








