आर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रेगिस्ट्स उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक में दिए गए दवा व्यापारियों को निर्देश

जनपद सुल्तानपुर के अंतर्गत आयोजित हुई बैठक में दिवाकर सिंह महासचिव अयोध्या मंडल ने कहा आर्गेनाईजेशन ऑफ केमिस्ट्स एण्ड ड्रगिस्ट्स उत्तर प्रदेश(OCDUP) जो प्रदेश के एक लाख तीस हजार दवा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रादेशिक इकाई है तथा इसकी सम्बद्ध जिला इकाई दवा विक्रेता समिति वाराणसी है। वाराणसी की सप्तसागर दवामण्डी पूर्वांचल की प्रमुख दवा मण्डियों में से एक है जहां का कारोबार लगभग 15 जनपदों से आकर व्यापारी दवा की खरीद बिक्री करते है किन्तु विगत एक माह से व्यापक छापेमारी एवं पुलिस कार्यवाही के शिकार दवा व्यापारी अपना व्यापार भय के कारण नहीं कर पा रहे हैं। हम यह स्पष्ट रूप से कहना चाहते है कि प्रादेशिक संस्था ओ0सी0डी0यू0पी0 नशे की दवाएं बेचने के बिल्कुल खिलाफ है और हम उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करते है कि वे हमे प्रतिबन्धित दवाओं की लिस्ट जारी करें वही उपस्थित सुधीर अग्रवाल प्रदेश महामंत्री ओसीडीयूपी ने कहा जिसे बेचना गैर कानूनी है, संगठन तत्काल प्रभाव से प्रदेश में उन दवाओं की बिक्री बन्द करा देगा साथ ही यह भी मांग करते है कि विभागीय कार्यवाही के लिए हमारे व्यापारी बिल्कुल सहयोेग करने के लिए तैयार है किन्तु पुलिस का हस्तक्षेप किसी भी दशा में उचित नहीं है। विगत सितम्बर माह में मध्य प्रदेश में कोल्डरिफ नामक खासी की दवा के कारण मासूम बच्चों की मौते हुई उक्त कफ सिरप में प्रतिबन्धित डाई एथाइनील ग्लाईकॉल(DEG) मिला पाया गया था इसी मिलावाट के कारण ही बच्चों की किडनी फेल हुई और जानलेवा साबित हुई। समाचार पूरे देश में मिडिया के माध्यम से आग की तरह फैल गई इसी क्रम में ड्रग कन्ट्रोलर जनरल ऑफ इण्डिया(DCGI) ने एडवाइजरी जारी करके उक्त कफ सिरप के निर्माता एवं देश में हो रही इसकी बिक्री को तत्काल प्रभाव से रोकते हुए प्रभावी जांच का आदेश दिया। प्रदेश के माननीय मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने भी विभागीय अधिकारियों को जांच के आदेश दिया किन्तु उक्त कोल्डरीफ की जांच न करते हुए कोडीन युक्त कफ सिरप की जांच प्रारम्भ कर दिया उक्त दवा प्रतिबन्धित न होने के बावजूद भी दवा व्यापारियों का विभागीय जांच के अतिरिक्त पुलिस दवा उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। हमारे दवा व्यापारी सेड्यूल एच-1 एवं सेड्यूल एक्स की दवाओं की खरीद और बिक्री DRUG AND COSMETICS ACT 1940 के प्रावधानों का पालन करते हुए हम सभी लोग लाईसेंस के द्वारा व्यापार करते है हम दवाएं बिल से खरीदते है और बिल से ही बेचते है और इसके बावजूद भी यदि शासन चाहती है तो हमे एफ0डी0ए0 लिस्ट दे। हम उन दवाओं का प्रतिबन्ध पूरे प्रदेश में तत्काल प्रभाव से लगाएंगे। TRAMADOL, नामक दवा किसी के लिए नशे का काम कर सकती है पर वहीं आपरेशन के समय उसकी जरूरत पड़ती है रोगियों के लिए वह नशे की चीज नहीं है उसके लिए इसकी आवश्यकता है। । ALPRAZOLAM नामक दवा मानसिक रोगियों में प्राय सभी चिकित्सकों द्वारा लिखी जाती है किन्तु इसी दवा का गलत तरीके से इस्तेमाल करके नशे में प्रयोग करता है कोई तो हम दवा व्यापारी इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। एफ0डी0ए0 द्वारा नारकोटिक्स एवं साईकोट्रापिक सब्सट्रांस की दवाओं को बिक्रय के लिएलिस्ट प्रोवाइड करेंअन्यथा हम दवा व्यापारी उपरोक्त दवाओं को तत्काल प्रभाव से बेचना बन्द कर देंगे, पुलिस प्रशासन का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए यह दवा का संवेदनशील व्यवसाय है इस संवेदनशील व्यवसाय में पुलिस का हस्तक्षेप उचित नहीं है क्योकि पुलिस को दवा के बारे में जानकारी नहीं होती है और पुलिस अपनी मर्जी से धाराएं लगाती है ये प्रताणना की श्रेणी में आती है जो पुलिस धाराएं लगाती है। हम ड्रग एक्ट 1940 के प्रतिपालन करते हुए दवाओं को बेचते है और उनका पूरा जवाब देने को तैयार है हमारे लोग दवाओं का जवाब देने को तैयार है बिल से खरीदते है बिल से बेचते है कहीं भी कोई अवैध काम नहीं करते है। यदि किसी ने गलत काम किया है तो उसे ड्रग एक्ट के मुताबिक जो भी कार्यवाही होगी उसे भुगतना पड़ेगा। ओ0सी0डी0यू0पी0 किसी भी गलत कार्य में लिप्त दवा व्यापारी का कत्तई साथ नहीं देने वाली है। भारत सरकार के गृह मंत्री माननीय अमित शाह जी ने एक नारा दिया है – एक युद्ध नशे के विरूद्ध……. ओ0सी0डी0यू0पी सरकार के साथ है किसी भी स्थिति में नशे को पनपने नहीं देगी।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!