जर्जर हो रही जायसवाल समाज की धर्मशाला, जीर्णोद्धार की उठी मांग

बिजेथुआ महावीरन धाम। बिजेथुआ महावीरन धाम में जायसवाल समाज की धर्मशाला लंबे समय से जर्जर अवस्था में है। धर्मशाला की हालत लगातार खराब होती जा रही है, लेकिन अब तक इसके जीर्णोद्धार की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है।पहली बार जायसवाल समाज के छात्र अनूप जायसवाल ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने इंडिया खबर न्यूज के माध्यम से समाज के सम्मानित और जिम्मेदार लोगों से धर्मशाला की स्थिति पर ध्यान देने की अपील की है।अनूप जायसवाल ने कहा कि यह धर्मशाला समाज की संपत्ति है और इसका उपयोग समाज के लोगों के लिए होता है। ऐसे में इसकी देखरेख और संरक्षण की जिम्मेदारी भी समाज की है। समय रहते धर्मशाला का जीर्णोद्धार नहीं कराया गया तो आने वाले समय में इसकी स्थिति और खराब हो सकती है।उन्होंने समाज के सक्षम एवं सम्मानित लोगों से आगे आकर धर्मशाला के जीर्णोद्धार के लिए सहयोग करने की अपील की है। उनका कहना है कि समाज के लोग मिलकर प्रयास करें तो इस धर्मशाला को फिर से बेहतर स्थिति में लाया जा सकता है।समाज के लोगों से भी उम्मीद जताई जा रही है कि वे इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए धर्मशाला के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए आगे आएंगे।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!