सुरापुर बाजार मुड़िला रोड बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सामने सेफ्टी लाइफ हेल्थ केयर पर बिजली समस्या के लिए व्यापार मंडल अध्यक्ष वी के अग्रहरि की अध्यक्षता में दिन शुक्रवार समय 12:00 बैठक हुआ बैठक में XCN कादीपुर के मौजूदगी में कई बिंदुओं पर वीके अग्रहरि ने मांग रखी है
बाजार के संबंध में अलग फीडर बनाने की बात हुई और चारों रोड पर एक-एक किलोमीटर दूरी तक बाजार का फीडर बनाकर एक किया जाएगा रोस्टिंग के संबंध में 24 घंटे लाइट उपलब्ध कराने के लिए विद्युत विभाग के एचडी को सूचित कर दिया गया है 24 घंटा रोस्टर टीपी नगरा पावर हाउस पर उपलब्ध कराने की मांग की गई है जिससे सप्लाई सभी को मिल सके। लाइनमैन द्वारा जम्फर फ्यूज कटने को लेकर के बनाने में लापरवाही जो किया जाता है इसके संबंध में भी XCN को संज्ञान में दिया गया है उसके संबंध में सख्त निर्देश जारी करेंगे।
विद्युत बिल संबंधित जो भी समस्या है उसको संशोधन करने के लिए 15 जुलाई 16 जुलाई 17 जुलाई को कादीपुर विद्युत कार्यालय पर पहुंच करके अपना समस्या का समाधान करा सकते है
XCN ने बताया 5 एमबीए की क्षमता वृद्धि के संबंध में विभाग द्वारा 10 एमबीए क्षमता वृद्धि करने के संबंध में पत्र उच्च अधिकारियों को भेजा जा चुका है।
कई उपभोक्ताओं ने XCN को विद्युत समस्या को अवगत कराया XCN ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया
बैठक में पप्पू अग्रहरी,रवि बरनवाल,सुनील चौरसिया,पंकज गुप्ता,आशुतोष सोनी,कृष्णा चौरसिया शिवपूजन मोर्या,सतीश मोदनवाल,राजेश चौरसिया,रमेश अग्रहरि,कान्हा बरनवाल, दिनेश सोनी,आदि व्यापारी गण उपस्थित रहे।






