अमेरिका ने युद्ध के बीच तेल टैंकर को पार कराई होर्मुज की खाड़ी, अचानक आई तेल की कीमतों में गिरावट

होर्मुज की खाड़ी में अमेरिका ने तेल टैंकर को सुरक्षित पार कराकर वैश्विक तेल सप्लाई जारी रखने का अहम कदम उठाया है। इस खबर के आते हीं तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई। 

ईरान पर अमेरिका और इजरायली हमलों के बीच तेल सप्लाई के लिए अहम समुद्री रास्ता होर्मुज की खाड़ी बंद पड़ी है। इस बीच एक बड़ी अपडेट आ रही है कि अमेरिका ने ईरान के कंट्रोल वाले इस समुद्री रास्ते से एक तेल टैंकर को सुरक्षित पार कराया है। 

मंगलवार को अमेरिका के ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने कहा कि वैश्विक बाजार तक तेल की सप्लाई जारी रखने के लिए अमेरिका ने ये काम किया है और इस खबर के आते की तेल की कीमतों में करीब 15% की गिरावट दर्ज की गई है।

मंगलवार को ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी नेवी को आदेश दिया था कि होर्मुज की खाड़ी से गुजरने वाले तेल टैंकरों को एस्कॉर्ट करें। ट्रंप के आदेश के बाद से ही यूएस नेवी ने होर्मुज की खाड़ी में अपना एस्कॉर्ट ऑपरेशन शुरू कर दिया।

ट्रंप की तरफ से यह घोषणा ऐसे वक्त में हुई है जब होर्मुज की खाड़ी बंद होने से वैश्विक तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। खाड़ी के बंद होने से दुनिया की अर्थव्यवस्था दशकों के सबसे बड़े ऊर्जा संकट का सामना कर रही है। सोमवार को ग्लोबल क्रूड बेंचमार्क ब्रेंट 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गया था। तेल की कीमतों में भारी उछाल को देखते हुए ट्रंप ने होर्मुज की खाड़ी को अपने कब्जे में लेने की बात कही थी।

होर्मुज की खाड़ी में जहाजों की सुरक्षा के लिए तैनात यूएस नेवी

जहाजों को सुरक्षा देने के लिए होर्मुज की खाड़ी में यूएस नेवी के पांचवें बेड़े को तैनात कर दिया है। ट्रंप इसके जरिए ईरान को यह संदेश देने की भी कोशिश कर रहे हैं कि अब तेल टैंकरों को अमेरिका सुरक्षा दे रहा है और ईरान उन्हें रोकने की कोशिश न करे।

ट्रंप के इस कदम से तेल की कीमतों को कुछ समय के लिए सहारा मिला है लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गए हैं। हालात ऐसे हो गए कि ग्लोबल सप्लाई चेन को जारी रखने के लिए अमेरिकी सरकार को खुद वित्तीय गारंटी देनी पड़ी है।

शुक्रवार को ट्रंप ने होर्मुज की खाड़ी से जहाजों की आवाजाही फिर शुरू कराने के लिए 20 अरब डॉलर की री-इंश्योरेंस योजना की घोषणा करी। उन्होंने कहा कि यह योजना तुरंत प्रभाव से लागू होगी।

इसके बाद ट्रंप ने जहाज मालिकों से भी कहा कि वो ‘हिम्मत दिखाएं’ और युद्ध क्षेत्र से होकर जहाज चलाएं।

अमेरिका ने युद्ध के बीच तेल टैंकर को पार कराई होर्मुज की खाड़ी, अचानक आई तेल की कीमतों में गिरावट

Related Posts

एसकेडी एकेडमी ने कायम रखी परंपरा, कक्षा 12 में फिर मिला लखनऊ टॉपर

एसकेडी एकेडमी के छात्रों ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है तथा शैक्षिक उत्कृष्टता की अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया…

अमेरिका-ईरान युद्ध होने वाला है क्या खत्म? ट्रंप का बयान क्या लंबी जंग की रणनीति का है हिस्सा, जानिए क्या बोले एक्सपर्ट

दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दिए संकेत, कि अमेरिका पश्चिम एशिया में सैन्य कार्यवाही को समेटने पर विचार कर कर रहा है। अपने पोस्ट में उन्होंने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!