पटना: महाशिवरात्रि के अवसर पर कलेक्टरेट घाट पर हुआ हादसा

पटना: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हुआ बड़ा हादसा। गंगा स्नान के दौरान कलेक्टरेट घाट पर स्नान कर रहे छह लोग डूब गए। इनमें से दो को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा अस्पताल में भर्ती है। बाकी लापता चार लोगों की तलाश के लिए प्रशासन और स्थानीय गोताखोरों की टीम जुटी हुई है। इस घटना के बाद घाट पर मची अफरा-तफरी। 

महाशिवरात्रि के अवसर पर पटना के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। बड़ी संख्या में शिवभक्त गंगा स्नान कर रहे थे तभी केलक्ट्रेट घाट पर घटी ये दर्दनाक घटना। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और गोताखोरों को तुरंत तलाश अभियान में लगाया गया। डूबे हुए 6 लोगों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है। जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। 

Related Posts

एसकेडी एकेडमी ने कायम रखी परंपरा, कक्षा 12 में फिर मिला लखनऊ टॉपर

एसकेडी एकेडमी के छात्रों ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है तथा शैक्षिक उत्कृष्टता की अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया…

ईरान युद्ध का असर भारतीय शेयर बाजार पर, 13 दिन में 23 लाख करोड़ का नुकसान

मिडल ईस्ट में जारी युद्ध का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था और शेयर बाजारों पर दिखाई देने लगा है। यूनाइटेड स्टेट, इसराइल और ईरान के बीच युद्ध में बढ़ते तनाव ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!