बद्रीनाथ और केदारनाथ की थीम पर 3 करोड की लागत में कैलाशानंद गिरि का ये भव्य पंडाल 

प्रयागराज: महाकुंभ मेले में कैलाशानंद गिरि का पंडाल 11.5 एकड़ की भूमि पर एरिया में पूरे तीन करोड रुपए की लागत में सज कर तैयार हुआ। जिसे बनाने में 18 दिन लगे और 900 मजदूरों ने दिन रात की मेहनत कर इस भव्य पंडाल को बनाया। इसे बद्रीनाथ और केदारनाथ की थीम पर तैयार किया गया है। इसमें एक साथ 7 हजार लोग रह सकते हैं। 144 वीआईपी कमरे और पीछे के हिस्से में बड़े समूहों के लिए डॉरमेट्री बनाई गई है। यहाँ जर्मनी, अमेरिका, रूस, इटली समेत कई देश से आए श्रद्धालु रह रहे हैं। एपल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेल पॉवेल और मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा भी यहाँ रही। रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग से यहाँ पर भव्य भंडारा भी शाम 9:00 बजे से चलता है।

-सत्यम गुप्ता

Related Posts

पहलगाम हमले का 1 साल: बैसरन घाटी की वो खूनी दोपहर और आज का खौफनाक मंजर देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे

पहलगाम की वादियों में आज भी वह खौफनाक मंजर नासूर बनकर चुभ रहा है। आज ठीक एक साल हो गया है जब 22 अप्रैल 2025 को बैसरन घाटी में गोलियों…

13 साल का दर्द, कोमा और सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: जानिए हरीश राणा की ‘इच्छा मृत्यु’ की विस्तृत कहानी

जिंदगी और मौत के बीच 13 साल लंबा संघर्ष आखिरकार अब एक शांत अंत की ओर बढ़ रहा है। गाजियाबाद के हरीश राणा, जो एक दर्दनाक हादसे के बाद से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!