जौनपुर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा एसबीआई शाखा बदलापुर का औचक निरीक्षण किया गया

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना अंतर्गत लंबित आवेदनों के संदर्भ में शाखा प्रबन्धक से जानकारी ली और आवेदकों से फोन के माध्यम से वार्ता करते हुए उनसे फीडबैक भी लिया तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन भी आवेदनों में लोन डिसबर्समेंट होना है, उसमें ऋण वितरण शीघ्र कराया जाना सुनिश्चित करें | इस दौरान उन्होंने उपस्थित खाताधारकों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लाभ बताते हुए उन्हें जागरूक किया और बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में मात्र रु0 20 प्रति वर्ष का प्रीमियम देय होता है। और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा में 436 रुपये प्रति वर्ष प्रीमियम देय है। उक्त दोनों बीमा योजना में बीमित व्यक्ति के परिवार को दो लाख रुपये तक का जीवन बीमा कवर दिया जाता है। इस लिए योजना का लाभ अवश्य लें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी योगिता सिंह, सहित बैंक अधिकारी व स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!