एसडीएम ने पुलिस की भूमिका निभाई, महिला को पकड़कर जमीन पर गिराया

शिव (बाड़मेर), 17 मई 2025
एक चौंकाने वाली घटना में शिव क्षेत्र में प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान एसडीएम स्वयं एक महिला को खींचते और जमीन पर गिराते हुए कैमरे में कैद हुए। यह दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। घटना के समय पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी किसी सरकारी कार्रवाई को अंजाम दे रहे थे। लेकिन जब महिला ने विरोध किया, तो एसडीएम ने खुद महिला को पकड़कर नीचे गिरा दिया, जबकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे।

क्या कहते हैं नियम?
कानून के अनुसार किसी महिला को हिरासत में लेने या बल प्रयोग करने की स्थिति में महिला पुलिसकर्मी की उपस्थिति अनिवार्य होती है।

महिला सम्मान एवं मानवाधिकारों का हनन पुरुष अधिकारी द्वारा इस प्रकार की सीधी कार्रवाई न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह महिला सम्मान और मानवाधिकारों का भी सीधा हनन है।

स्थानीय लोगों का रोष
घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी सत्ता के नशे में संवैधानिक सीमाएं लांघ रहे हैं। महिलाओं के साथ इस प्रकार का व्यवहार असंवैधानिक है।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!