जनपद सुल्तानपुर के तहसील कादीपुर क्षेत्र के अंतर्गत कादीपुर ब्लॉक के ग्राम सभा दौलतपुर के निवासी प्रशांत यादव सुत मोतीलाल यादव के ने बीएड फाइनल में 83.9% प्रतिशत लाकर अपने गांव का नाम रोशन किया है बताते चुके की प्रशांत यादव के पिता एक ड्राइवर है इनके पिता मोतीलाल यादव गाड़ी चलाकर अपने बच्चों को शिक्षा दीक्षा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी इन्होंने अपने तीनों बच्चों को पढ़ाने में पूरी कोशिश झोंक दी जिसमें पूर्ण रूप से सफलता इनके बड़े बेटे प्रशांत यादव को मिली। इन्होंने हाइ स्कूल इंटर मैथ विषय से फर्स्ट क्लास पास हुए उसके बाद इन्होंने ग्रेजुएशन विषय में मुख्य विषय अंग्रेजी को चुना जिसमें इन्होंने सफलता हासिल की बीए क्लास के बाद अंग्रेजी विषय से एम ए किया जिसमें उन्होंने फर्स्ट क्लास से पास हुए उसके उपरांत उन्होंने बीएड में दाखिला गनपत सहाय पीजी कालेज सुल्तानपुर में अंग्रेजी विषय से लिया जिसमें उन्होंने बीएड फाइनल में 83=9% प्रतिशत पाकर अपने गांव का नाम के साथ साथ कॉलेज का नाम ओर जिले में अपनी एक अलग भूमिका निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी इनके माता मालती यादव कहती है कि हमने अपने बेटे को बहुत मेहनत से पढ़ाया आगे इसको सफलता मिले इसके साथ साथ इनके दादा सहदेव यादव सहित बड़े पिताजी राम अचल यादव चचेरे भाई ऋषिकेश यादव सहित गांव के प्रधान राजित राम यादव सहित इनकी छोटी बहन इनके छोटे भाई और धर्म पत्नी ललिता यादव ने खुशी जाहिर की इसके साथ साथ ग्राम सभा के तमाम लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।।






