श्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई विशाल शोभायात्रा

जनपद सुल्तानपुर क्षेत्र के अंतर्गत प्रखंड कूरेभार में विश्व हिंदू परिषद प्के द्वारा श्री राम जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ बाजा गाजे के साथ श्रीराम जयकारे के साथ प्रखण्ड कार्यालय सुदनापुर बाजार से होते हुए खासोमा बाजार के रास्ते फुलौना चौराहे पर समाप्त किया गया। इस यात्रा में जिले से पदाधिकारियों में जिला संगठन मंत्री विहिप विकास , सह जिला संयोजक बजरंग दल प्रशांत यादव ने बताया यात्रा का उद्देश्य हिंदू समाज में जनजागरण करना होता है यह यात्रा हर वर्ष रामोत्सव के शुभ अवसर पर सभी क्षेत्रों में अलग अलग निकाली जाती है इस मौके पर विहिप के प्रखंड अध्यक्ष शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि श्री राम जन्मोत्सव के दिन रैली निकालने का मकसद लोगों को भगवान राम के आदर्शों और सिद्धांतों की याद दिलाना होता है। साथ ही, यह समाज में एकता और भक्ति का संदेश भी देता है। राम नवमी के पूर्व ध्वज यात्रा निकाली जाती है। इस यात्रा में नगर के प्रमुख मार्गों से गुज़रते हुए श्री राम के जयकारे किए जाते हैं। इस मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि हिंदु धर्म शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान श्री राम जी का जन्म हुआ था अत: इस शुभ तिथि को भक्त लोग राम जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं एवं पवित्र नदियों में स्नान करके पुण्य के भागीदार होते है। इस मौके पर राम लाल पाल, अवधेश शर्मा, चन्द्र प्रकाश तिवारी, लालजी तिवारी, रीना, सूरज विश्वास, सूर्यमणि पांडेय, नरेंद्र कुमार मिश्र, बब्बन पांडेय, बीरेंद्र शर्मा आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता गण व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!