सूरापुर। पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कादीपुर के चेयरमैन श्री आनंद जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में तहसील व्यापार मंडल अध्यक्ष कादीपुर श्री धनश्याम जायसवाल एवं साहित्यकार श्री ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह भी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का सम्मान किया गया। श्री रामफेर अग्रहरि ने आनंद जायसवाल जी, श्री रामचेत अग्रहरि ने धनश्याम जायसवाल जी, श्री बाबूराम अग्रहरि ने ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह जी तथा श्री ओमप्रकाश अग्रहरि ने श्यामचंद जी का सम्मान किया।इस अवसर पर पत्रकार बंधुओं का भी सम्मान किया गया। इनमें रामविनय सिंह, शीलेश बरनवाल, पंकज गुप्ता, सुरेंद्र जायसवाल, जयकृष्ण पाण्डेय, अरविन्द पाण्डेय, प्रशांत यादव, शौनक मिश्रा, विजयगिरी, प्रेमशंकर पाण्डेय, अंकित सिंह आजाद, कृष्ण कन्हैया बरनवाल एवं विपुल पाण्डेय शामिल रहे।मुख्य अतिथि आनंद जायसवाल ने पुस्तक के बारे में जानकारी दी और पुस्तक की सराहना की। साथ ही सूरापुर के सभी क्रिएटरों का भी सम्मान किया गया।कार्यक्रम में सत्यम, पिता श्री रामफेर अग्रहरि, बड़े पिता श्री रामचेत अग्रहरि, चाचा श्री बाबूराम अग्रहरि एवं बड़े भाई श्री ओमप्रकाश अग्रहरि मौजूद रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में दैनिक जागरण के पत्रकार एवं बड़े भैया श्री पंकज गुप्ता का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।






