हमारे आराध्य देव श्री हनुमान जी महाराज से आशीर्वाद लेकर, विजेथुआ नाथ के अनन्य भक्त विवेक तिवारी से प्रेरणा लेकर, बाबा बजरंगबली के परम् भक्त राजेश गौतम की भक्ति भाव से प्रेरित होकर इस वर्ष चैत्र मास 12 अप्रैल दिन शनिवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाने का संकल्प लिया हैं , सभी हनुमान भक्तों के सहयोग से श्री हनुमान जन्मोत्सव बहुत ही धूम धाम से मनाया जायेगा, हर वर्ष चैत्र मास में श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाने का संकल्प लिया है, हमारे यहां विजेथुआ महावीरन धाम में कार्तिक मास में श्री हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन बहुत ही बड़े स्तर पर विवेक तिवारी के माध्यम से मनाया जाता हैं, क्यों कि विजेथुआ महावीरन धाम कार्तिक मास में श्री हनुमान जी महाराज स्वयं उत्पन्न हुए थे और चैत्र मास में मनाया जाने वाला श्री हनुमान जन्मोत्सव पूरे भारत वर्ष में बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता हैं , इस वर्ष से अब हर वर्ष चैत्र मास में भी श्री हनुमान जन्मोत्सव बहुत ही धूम धाम से मनाया जाएगा, सभी श्री हनुमान भक्तों के सहयोग से 12 अप्रैल दिन शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन संध्या सायं 4 बजे से 8 बजे तक चलेगा, तत्पश्चात 8 बजे से बाबा बजरंगबली की महाआरती और प्रसाद वितरण होगा, सभी श्री हनुमान भक्त बाबा बजरंगबली के जन्मोत्सव में सादर आमंत्रित हैं






