भीषण गर्मी को देखते हुए फाउंडेशन द्वारा गौरैया संरक्षण हेतु जल पात्र लगाया गया

जनपद सुल्तानपुर तहसील क्षेत्र जयसिंहपुर के दियरा बाजार मोतिगरपुर में लक्ष्य सेवा समर्पण फाउंडेशन द्वारा मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गौरैया संरक्षण के तहत विभिन्न गांव जैसे दियरा बाजार ,मिश्ररपुर, ब्लाक परिसर मोतिगरपुर इन स्थानों पर दर्जनों पक्षी जल पात्र लगाने का कार्य किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था अध्यक्ष अनमोल अग्रहरि ने किया और बताया कि आज की व्यस्त जिंदगी में हम केवल अपनी जरूरतों में उलझे हैं, लेकिन हमें बेजुबान जीवों के लिए भी थोड़ा वक्त निकालना चाहिए। भीषण गर्मी में भोजन और पानी के अभाव में हर साल हजारों पक्षी दम तोड़ देते हैं।उन्होंने अपील की है कि लोग अपने घरों के आसपास, छतों और बगीचों में दाना-पानी की व्यवस्था कर पक्षियों की सेवा में सहभागी बनें।जीव में ईश्वर बैठा है हम यह कार्य किसी पक्षी के लिए नहीं इश्वर के लिए ही कर रहे हैं और उस इश्वरीय भाव से मानवता की दृष्टि से जो भी हमसे काम होगा निश्चित रूप से वह आंतरिक सुख देगा। इस मौके इरफान खान, दीपांकर बरनवाल,उत्तम जयसवाल, कुशाग्र बरनवाल, पिंटू सिंह ,संजय चौहान सहित इत्यादि लोग रहे।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!