एक दिन पहले पोस्ट में लिखा था, पुराने नहीं जाएंगे तो नए कहां से आएंगे। शहर के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग श्रीवास्तव(64) को बैडमिंटन खेलते-खेलते सोमवार सुबह अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई। वह रोजाना की तरह होटल सायाजी में बैडमिंटन खेल रहे थे। दो राउंड खेलने के बाद वह थक गए और उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी, जिसके बाद वह बेसूध हो गए।






