रामजनमोत्सव के शुभ अवसर पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

जनपद सुल्तानपुर तहसील कादीपुर क्षेत्र के अंतर्गत प्रखंड करौंदी कला में राम नवमी के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई गिरीश उपाध्याय प्रखंड अध्यक्ष विहिप व अंगद सिंह संयोजक बजरंग दल की अध्यक्षता में निकाली गई यात्रा की शुरुआत राजेंद्र सोनी जिला मठ मंदिर प्रमुख,राहुल पांडेय जिला सत्संग प्रमुख व चित्रसेन सिंह जिला कार्यसमिति सदस्य विहिप व आनंद मिश्रा प्रखंड मंत्री द्वारा रथ पर सवार श्रीराम,लक्ष्मण,हनुमान जी के स्वरूप की पुष्प अर्चन आरती के उपरांत निकाली गई। यात्रा हरिपुर पेट्रोल टंकी से शुरू होकर करौंदी बाजार होते हुए गंगापुर मोड़ पर समापन हुआ यात्रा में मुख्य रूप से डा श्रीप्रकाश त्रिपाठी जिला धर्म प्रसार प्रमुख विहिप ने बताया कि हिंदू समाज को जाति पति से मुक्त होकर एक होने की आवश्यकता है आज हम सभी जातियों में बंटते जा रहे है इसको खत्म करके एक होने की आवश्यकता है सह जिला संयोजक बजरंग दल प्रशांत यादव ने बताया त्रेतायुग में राजा दशरथ ने संतान पाने की कामना से पुत्रेष्टि यज्ञ किया था। इस यज्ञ की वजह से चैत्र शुक्ल नवमी पर राम राजा दशरथ के पुत्र के रूप में प्रकट हुए। राम भगवान विष्णु के अवतार हैं।श्रीराम को “मर्यादा पुरुषोत्तम” कहा जाता है। इस दिन सत्य, प्रेम, त्याग़ का प्रतीक है इसमें मुख्य रूप से राम मूर्ति विश्वकर्मा जिला सरसता प्रमुख विहिप,दिवाकर पाण्डेय प्रखंड अध्यक्ष दोस्तपुर, प्रशान्तानंद महाराज प्रखंड सहमंत्री,लालजी पांडेय,प्रमोद सिंह अध्यक्ष अखंड नगर, राहुल सिंह मंत्री कादीपुर,मुन्ना यादव,सर्वेश मिश्र बब्लू, राम सहाय दुबे, सच्चिदानंद पांडे,अनुराग तिवारी,कमलेश खरवार,आशीष श्रीवास्तव,अशोक मिश्रा,अजय उपाध्याय,सर्वदेव उपाध्याय,श्याम सुंदर,अवनीश सिंह,सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!